फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई पहुंचा चार सौ के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई 400 के पार
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। शहर का एक्यूआई चार सौ के पार पहुंच गया। एक्यूआई 424 दर्ज किया गया है। सीपीसीबी के आंकड़े देखे जाए तो मंगलवार को गाजियाबाद शहर अकेला ऐसा शहर रहा जहां पर एक्यूआई चार सौ के पार था।
विज्ञापन

गाजियाबाद शहर के एक्यूआई में तीन दिन से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शहर का प्रदूषण स्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को शहर का एक्यूआई 377 था जो कि मंगलवार को बढ़कर 424 तक जा पहुंचा। शहर का एक्यूआई सीवियर जोन में आ गया है। वहीं गाजियाबाद के चारों मॉनिटरिंग स्टेशन पर भी एक्यूआई चार सौ के पार पहुंच गया। शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका लोनी रहा। यहां पर एक्यूआई 448 दर्ज किया गया है। यह पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 419 और 448 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम का एक्यूआई भी 432 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस 397 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 432 दर्ज किया गया। संजय नगर का एक्यूआई भी चार सौ के पार पहुंच गया। यहां पर एक्यूआई 412 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस 376 रहा। वहीं पीएम 2.5 का स्तर 412 दर्ज किया गया। वसुंधरा का एक्यूआई 406 रहा। यहां पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 367 और 406 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पांच दिनों का शहर का एक्यूआई
तारीख
01 दिसंबर -424
30 नवंबर - 377
29 नवंबर - 300
28 नवंबर -240
27 नवंबर -166
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें