फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरापुरम के महागुन मॉल के लीला अपार्टमेंट में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Wed, 13 Jan 2021 11:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंदिरापुरम स्थित महागुन मॉल के लीला हाउस अपार्टमेंट के छठे फ्लोर पर स्थित फ्लैट में बुधवार सुबह आग लग गई जिससे पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार जिस वक्त फ्लैट में आग लगी उसके बेडरूम में पुनीत कालरा समेत तीन लोग सो रहे थे।
विज्ञापन


अचानक तेजी से पूरे फ्लैट में धुआं फैलने पर तीनों लोगों ने बालकनी से बाहर आकर अपनी जान बचाई। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि यह आग कैसे लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें