फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: सोती हुई पत्नी पर तेजाब डालकर फरार हो गया पति, बेटी से छेड़छाड़ का भी केस है दर्ज

Wed, 11 May 2022 05:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पीड़ित महिला का आरोप है कि पति ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके लिए इंदिरापुरम थाने में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मकनपुर में घरेलू कलह से परेशान होकर पति ने सोती हुई पत्नी के ऊपर तेजाब डाल दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पति और पत्नी दोनों कई दिनों से अलग रह रहे थे। मंगलवार रात करीब 2:30 बजे पति अचानक घर पहुंचा और पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को पड़ोसियों की सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस ने जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला का आरोप है कि पति ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके लिए इंदिरापुरम थाने में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी तेजाब डालने के बाद फरार हो गया, उसकी तलाश में टीम जुटी है। महिला के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें