- देर रात पत्नी की गला दबाकर की हत्या
- सुबह करीब 5:30 बजे अपने हाथ की नस काट कर खाली प्लॉट में पहुंचकर हुआ बेहोश
- कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर 5 का मामला
गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर 5 में रहने वाले एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर खुद का भी हाथ की नस काट ली। सुबह करीब 9.00 बजे खाली प्लॉट में बेहोशी की हालत में मिले युवक को लोगों ने देख अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वैशाली सेक्टर 5 में देवजीत दत्ता 38 पत्नी पूजा और 10 साल के बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 11:30 बजे देव जीत ने अपनी पत्नी पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह करीब 9.00 बजे उसने अपने हाथ की नस काट ली फिर घर से बाहर निकल आया।
घर के ही पास में खाली प्लॉट में वह बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायल हालत में पड़े युवक को देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन, महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
देवजीत को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक मौके से मिले सुसाइड नोट में देवजीत ने किसी को घटना का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह आंतरिक कारणों से यह कदम उठा रहा है।
वहीं पुलिस जांच में सामने आया था कि वह अपने 10 वर्षीय बेटे को करोल बाग स्थित ससुराल में थोड़ी आया था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है परिजनों से और आसपास के लोगों से जानकारी की जा रही है।