फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: नौवीं मंजिल पर खेलते वक्त रेलिंग के जाल में फंसा डॉगी, निकालने गई बच्ची गिरी नीचे, दोनों की मौत

Wed, 25 Aug 2021 03:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

जानकारी के अनुसार बच्ची अपने डॉगी के साथ नौवीं मंजिल पर स्थित अपने घर में खेल रही थी। खेलते खेलते बच्ची का डॉगी रेलिंग के जाल में फंस गया। बच्ची डॉगी को निकालने के चक्कर में नीचे गिर गई
विज्ञापन
गाजियाबाद के गोविंदपुरम में बच्ची की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के गोविंदपुरम के गौर होम्स में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिससे हर कोई सदमे में है। दरअसल यहां बुधवार दिन में एक 12 साल की बच्ची की 9वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्ची अपने डॉगी के साथ नौवीं मंजिल पर स्थित अपने घर में खेल रही थी। खेलते खेलते बच्ची का डॉगी रेलिंग के जाल में फंस गया। बच्ची डॉगी को निकालने के चक्कर में नीचे गिर गई। उसके साथ ही उसका डॉगी भी नीचे गिर गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्ची की पहचान ज्योत्सना शर्मा पुत्री ललित शर्मा के रूप में हुई है। ज्योत्सना सातवीं कक्षा की छात्रा थी। दोपहर करीब 12:15 बजे वह डॉगी के साथ खेल रही थी। डॉगी रेलिंग की जाल में फंस गया। उसे निकालने के चक्कर में वह और डॉगी दोनों नीचे आगे गिरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें