फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वेंटिलेटर 60, मरीजों को जरूरत पड़ी चलाने वाला एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वेंटिलेटर 47, जबकि चलाने वाला एक भी नहीं
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोनासंक्रमण बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तैयारी के तमाम दावे कर रहा है, लेकिन विभाग के पास वेंटिलेटर चलाने वाले एक भी विशेषज्ञ नहीं हैं। अगर मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ गई तो उन्हें संचालित करने वाला कोई नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के पास 347 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भी मौजूद हैं।
कोरोना के दूसरी लहर में जिले में 47 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए थे। 28 वेंटिलेटर सिर्फ संयुक्त अस्पताल और 17 एमएमजी में हैं, लेकिन आज तक चलाकर ही नहीं देखा गया कि यह मरीजों के काम आ सकते हैं या नहीं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब इनके विशेषज्ञ ही नहीं हैं तो संचालित कैसे किया जाए। एक डॉक्टर ने बताया कि इंटेसिव केयर यूनिट और वेंटिलेटर संचालित करने के लिए अलग से प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें बताया जाता है कि किस मरीज को कितनी देर तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा जाएगा। बिना संचालक सभी वेंटिलेटर शोपीस बने हैं। एमएमजी अस्पताल में आईसीयू वार्ड में बेड के पास रखे हैं, जबकि संयुक्त अस्पताल में बंद कमरे में रखे हैं।
विज्ञापन

वारंटी हो चुकी है समाप्त
अस्पतालों को जो वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए थे, उनकी वारंटी खत्म हो चुकी है। मरम्मत की तारीख बची है। अगर कोई तकनीकी खराबी आई तो अतिरिक्त भार भी विभाग पर ही पड़ेगा। कोविड अस्पतालों के नोडल डॉ. चरन सिंह का कहना है कि शासन को रिपोर्ट भेजकर विशेषज्ञों की नियुक्ति की मांग की है।
कोविड लेवल-2 में डॉक्टरों की कमी
संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल को कोविड लेवल-2 बनाया गया था। उस समय अस्पताल में चेस्टफिजिशियन और फिजिशयन भी नहीं थे। वही स्थिति आज भी बनी है।
27 को होगा मॉकड्रिल
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि संक्रमण को रोकने को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। इसलिए 27 दिसंबर को मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें संयुक्त अस्पताल, संतोष अस्पताल, सभी सीएचसी और पीएचसी पर डमी संक्रमित को भर्ती कर इलाज का मॉकड्रिल होगा। आक्सीजन प्लांट के संचालन और पीकू वार्ड का भी पता लगाया जाएगा। इंतजामों को परखने के लिए मॉकड्रिल के नोडल अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

एक मरीज का होम आइसोलेशन पूरा, सक्रिय मरीज चार
शनिवार को एक मरीज का होम आइसोलेशन पूरा होने के बाद इस समय जिले में सिर्फ चार सक्रिय मरीज हैं। इनमें दो मरीज इंदिरापुरम, एक वसुंधरा और एक वैशाली का है। इनके संपर्क में आने वाले 77 लोगों की कोरोना जांच कराने पर कोई संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें