फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यति नरसिंहानंद ने एसडीएम के सामने किया नूपुर के विवादित बयान का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद ने एसडीएम के सामने किया नूपुर के विवादित बयान का समर्थन
विज्ञापन

गाजियाबाद। डासना के देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने सोमवार को एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह के सामने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन किया। उन्होंने एसडीएम को इस्लाम से संबंधित सात किताबें भेंट करते हुए कहा कि अगर इन्हें पढ़ा जाए तो पता चलता है कि नूपुर ने सही कहा या गलत। एसडीएम उनका बयान दर्ज करने के लिए खुद देवी मंदिर पहुंचे थे। हालांकि, उन्होंने 10 लाख की मुचलका पाबंदी का नोटिस जारी कर महंत को एसडीएम कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। महंत नहीं आए तो वह खुद पहुंच गए।
महंत इससे पहले भी नूपुर के समर्थन में बयान देते रहे हैं। इसका काफी विरोध भी हुआ है। इस पर एसडीएम ने नोटिस जारी कर रहा था कि ऐसे बयान से तनाव पैदा होता है। इसके अलावा महंत ने एलान किया था कि वह 17 जून (दिन शुक्रवार) को दिल्ली की जामा मस्जिद जाकर मौलवियों से चर्चा करेंगे। इसके लिए अपने साथ कंप्यूटर और इस्लाम से संबंधित किताबें ले जाएंगे। एसडीएम ने उनसे शपथ पत्र देने के लिए कहा। इस पर उन्होंने लिखकर दे दिया कि नूपुर का बयान सही है।
विज्ञापन

17 जून तक रहेगी नजर
एसडीएम ने बताया कि यति नरसिंहानंद ने शपथ पत्र देकर बयान दर्ज कराया है। उन पर 17 जून तक नजर रहेगी। इसके बाद तय होगा कि मुचलका भरा जाएगा या नहीं।
महंत की सुरक्षा बढ़ाई गई
डासना देवी मंदिर और मंहत की सुरक्षा के लिए अब चार सिपाही रहेंगे। पहले दो सिपाही थे। मंहत यति नरसिंहानंद ने बताया कि पहले दो सिपाही थे अब दो और बढ़ा दिए गए हैं। नूपुर के बयान का समर्थन करने के बाद तीन दिन पहले उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी।
विज्ञापन

बयान पर कायम हूं
यति नरसिंहानंद ने कहा कि उन्होंने नूपुर के समर्थन का जो बयान दिया था, उस पर कायम हैं। एसडीएम को किताबें देकर कहा है कि वह इन्हें पढ़ लें। उन्हें भी सच्चाई का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें