फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

275 स्थानों पर खुले हैं सीवर मैनहोल, हादसों को दे रहे दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
275 स्थानों पर खुले हैं सीवर मैनहोल, हादसों को दे रहे दावत
विज्ञापन

गाजियाबाद। गोविंदपुरम में खुले मैनहोल में तीन साल की बच्ची के गिरने की घटना के बाद भी सीवर मेंटेनेंस करने वाली कंपनी वीए टेक वबाग के अधिकारी नहीं जागे हैं। शहर में 275 स्थानों पर सीवर मैनहोल खुले हुए हैं। नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारियों ने पांचों जोन में सर्वे कराकर खुले मैनहोल की सूची कंपनी को भेज दी है। निगम के महाप्रबंधक ने इन मैनहोल पर ढक्कन लगाने का काम 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम के पांचों जोन में सीवर लाइनों की सफाई, मेंटेनेंस और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट संचालन का ठेका करीब दो साल पहले चेन्नई की कंपनी वीए टेक वबाग को दे दिया गया था। अब न तो नगर निगम खुले मैनहोल पर ढक्कन लगा रहा है और न ही यह प्राइवेट कंपनी काम समय पर कर रही है। बीते दिनों गोविंदपुरम में करीब एक साल से खुले मैनहोल में तीन साल की बच्ची गिर गई थी। गनीमत रही कि एक युवक ने अपनी जान पर खेलकर उसे बचा लिया था। इसके बाद नगर निगम ने मैनहोल की मरम्मत कराकर उस पर ढक्कन लगवाया। नगर निगम के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने पांचों जोन में अवर अभियंताओं के माध्यम से खुले मैनहोल का सर्वे कराया। इसकी रिपोर्ट आ गई है। 275 स्थानों पर या तो मैनहोल पूरी तरह खुले हुए मिले या फिर ढक्कन क्षतिग्रस्त मिले। इनकी वजह से कभी भी हादसा हो सकता है। जलकल विभाग की ओर से इन मैनहोल की लिस्ट कंपनी के पदाधिकारियों को सौंप दी गई है। नगर निगम के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी का कहना है कि कंपनी को जल्द से जल्द इन खुले मैनहोल पर ढक्कन लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन बाद होगी समीक्षा
जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी का कहना है कि खुले मैनहोल व सीवर से संबंधित अन्य समस्याओं को लेकर 15 दिन बाद समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें कंपनी से मैनहोल पर ढक्कन लगाने के कार्य की प्रगति की रिपोर्ट भी ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें