फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
विज्ञापन

ईयरफोन लगाकर ट्रैक कर रही थी पार
संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रही युवती की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रफीकाबाद रेलवे फाटक के पास सोमवार शाम की है। युवती का नाम मानसी (24) है। वह सिकरोड़ा रेलवे फाटक के पास शिवाजीपुरम आकाश नगर में परिवार के साथ रहती थी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह ईयरफोन लगाकर बात करती हुई मयूर विहार की ओर जा रही थी। इसी दौरान गाजियाबाद की ओर से हापुड़ की तरफ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रफीकाबाद रेलवे फाटक के पास पीर के सामने ट्रेन की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई है। युवती के पिता सतेंद्र ने उसकी पहचान की है। मानसी की शादी पांच साल पहले बुलंदशहर निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। पुष्पेंद्र एक स्कूल की वैन चलाते हैं और डेढ़ माह से आकाश नगर में रह रहे हैं। पुष्पेंद्र शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी ननिहाल सिमरोट बुलंदशहर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें