अब गायों की चिकित्सा के लिए भी मिलेगी एंबुलेंस सुविधा
गाजियाबाद। गायों के लिए जिले में भी एंबुलेंस सेवा जल्द शुरू होने वाली है। शासन से जिले के लिए तीन एंबुलेंस भेजी जानी है। पशु चिकित्सा विभाग ने तीनों तहसील की जानकारी और एंबुलेंस रखने के स्थान की रिपोर्ट भेज दी है।
प्रदेश भर में पहली बार गायों के लिए भी एंबुलेंस सेवा शुरू हो रही है। इसके लिए 1962 नंबर डायल करना है। इस टोल फ्री नंबर को डायल करने के एक घंटे के अंदर पशु चिकित्सा विभाग की टीम गोवंश का इलाज करने पहुंचेगी। इसके लिए जिले में तीन एंबुलेंस भेजी जा रही है। मानकों के अनुसार तीन मोदीनगर, लोनी और सदर तहसील तीन जगहों के लिए एंबुलेंस के प्रस्ताव गए हैं। शासन से मई माह में एंबुलेंस मिलने की उम्मीद है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा. महेश कुमार ने बताया कि इन एंबुलेंस को तीनों तहसील में रखा जाएगा। शासन को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है जल्द ही एंबुलेंस मिलने की संभावना है।