फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन और इलाज 30 प्रतिशत हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन और इलाज 30 प्रतिशत हुआ महंगा
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक अप्रैल के बाद दवाईयों और मेडिकल संयंत्र के दाम बढ़ने से ऑपरेशन और इलाज कराना महंगा हो गया है। एक अप्रैल से पहले कान का पर्दा 18000 रुपये में बनता था, वही अब 25 हजार में बन रहा है। 25 से 30 हजार में होने वाली दूरबीन की सर्जरी में भी चार से पांच हजार रुपये तक बढ़ गए हैं। 70 से 80 हजार में होने वाली सर्जरी 10 से 15 हजार रुपये महंगी हो गई है। मूत्राशय की थैली, ट्यूमर, गुर्दे में पथरी, पित्ताशय की पथरी, एपेंडिक्स, हार्निया सहित अन्य दूरबीन से होने वाले ऑपरेशन का 30 फ ीसदी तक दाम बढ़ गया है।
दांत से संबंधित सर्जरी में भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। सर्जरी में ज्यादातर एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और एनेस्थीसिया की दवाओं का इस्तेमाल होता है। जिला अस्पताल में सिर्फ गाल ब्लडर, हार्निया, अपेंडिक्स ऑपरेशन और सिजेरियन प्रसव होते हैं। इसके अलावा अन्य ऑपरेशनों के लिए मरीजों को निजी अस्पताल में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कच्चा मॉल महंगा होने से बढ़ी परेशानी
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बीवी जिंदल का कहना है कि कच्चा माल महंगा होने की वजह से दवाइयों के दामों में लगातार इजाफ ा हो रहा है। इसका सीधा असर ऑपरेशन पर पड़ा है। इसके अलावा लैप्रोस्कोपी और दूरबीन के दाम भी 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक बढ़ गए हैं। इन्हें जर्मनी, जापान, अमेरिका से आयात करना पड़ता है। एक साल पहले तक सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली जो दूरबीन डेढ़ लाख में मिल जाती थी, वह अब ढाई लाख में मिल रही है। इसके अलावा एक लाख रुपये वाला लैप्रोस्कोपी डेढ़ लाख में मिल रहा है। दवाओं, दूरबीन, लैप्रोस्कोपी के बढ़े दामों के कारण पांच से छह हजार में होने वाली माइनर सर्जरी में दो हजार रुपये बढ़ गए हैं।
दांतों का इलाज हुआ महंगा
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यभान यादव का कहना है कि डेंटल इंप्लांट, दांत बनाने का मैटेरियल, फ्रैक्चर में इस्तेमाल होने वाली प्लेट के दामों में 10 से 15 फ ीसदी बढ़े हैं। दांत बनाने का मैटेरियल महंगा होने से लैब ने मेटल के एक दांत की कीमत 1200 तक बढ़ा दी है। डॉ. सूर्यभान का कहना है कि 50 ग्लब्स पहले 130 रुपये में मिलता था, वही अब 250 से 300 रुपये में मिल रहा है। 500 ग्राम रुई पहले 80 रुपये में मिलती थी अब 150 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन

अधिकांश दवाइयों के दाम 35 से 45 फीसदी बढ़े
गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजदेव त्यागी ने बताया कि पिछले तीन महीने में एंटीबायोटिक दवा मेरोपेनम 35 से 40 फ ीसदी, प्रिप्रासिलिन पेजोवेक्टम 40 से 45 प्रतिशत सेप्ट्रकजोन में 35 से 40 फ ीसदी, लिंजोलिड के इंजेक्शन में 30 से 35 प्रतिशत का इजाफ ा हो गया है। जबकि बेहोशी के जाइलोकेन समेत अन्य इंजेक्शनों में 25 से 35 और दर्द निवारक ट्रामाडोल में 40 से 45, एसिक्लोफेनिक में 55 में 60 फ ीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
ऑपरेशन पहले (हजार) अब (हजार)
सिजेरियन 35 से 45 50 से 55
प्रोस्टेट 35 से 40 45 से 50
पित्त की पथरी 30 से 35 40 से 45
अपेंडिक्स 32 से 33 35 से 40
गुर्दे की पथरी 40 से 45 50 से 60
हार्निया 30 से 35 40 से 45
पाइल्स 25 से 27 30 से 35
सामान्य प्रसव 15से 17 20 से 30
दांतों का इंप्लांट 8 से 10 15 से 20
सामान पहले अब
रुई 500 ग्राम 80 150 रुपये
सिरिंज(100) 150 230 रुपये
दांतों में फिलिंग डिब्बा 2000 2800 रुपये
ग्लब्स 130 300 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें