फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 हजार वर्ग मीटर में काटी जा रही चार अवैध कालोनियां ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
39 हजार वर्ग मीटर में काटी जा रही चार अवैध कालोनियां ध्वस्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। शासन स्तर से अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती के बाद जीडीए का बुलडोजर मंगलवार को भी चला। प्राधिकरण प्रवर्तन जोन-दो की टीम ने मोदीनगर और मुरादनगर क्षेत्र में 39 हजार वर्ग मीटर जमीन पर काटी जा रही चार अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई में अवैध प्लॉटिंग के साथ निर्माणाधीन कार्यों व सड़कों को ढहा दिया। अवैध निर्माण में लगे विकास कर्ताओं ने प्राधिकरण की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस व सचल दस्ते ने लोगों को भगा दिया।
बीते सप्ताह भी प्राधिकरण ने 28 हजार वर्ग मीटर में काटी जा रही पांच कालोनियों पर कार्रवाई की थी। जीडीए विशेष कार्याधिकारी व प्रवर्तन जोन-दो प्रभारी गुंजा सिंह के नेतृत्व में अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मोदीनगर के निवाड़ी रोड स्थित याकूतपुर में खसरा नंबर-411/2 पर राजेश व शिवहरी द्वारा 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में चल रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। फिर मोदीनगर सारा रोड पर विजय कुमार जैन, सुभाष की ओर से 5000 वर्ग मीटर में काटी जा रही कालोनी में चल रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सादाबाद जखेवा में मेरठ रोड धर्म कांटा के सामने 8000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग में सभी निर्माणाधीन कार्यों को ध्वस्त कर दिया। मोदीनगर में सारा रोड नाले के पास सतीश कुमार की ओर से 20 हजार वर्ग मीटर में नवनिर्मित अवैध प्लॉटिंग के कार्यों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता राकेश कुमार सिंह, अवर अभियंता योगेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार वर्मा, सुनील कुमार, बिजेंद्र पुंडीर, महेंद्र कुमार सहित प्राधिकरण पुलिस व प्रवर्तन दस्ते के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें