फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी वालों को हिंदी ने घुमाया, मुहावरों ने छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी वालों को हिंदी के मुहावरों ने छकाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। बुधवार को हुई यूपी पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी वालों को हिंदी के मुहावरों ने छकाया। शैतान की आंत का मुहावरा परीक्षार्थियों के लिए चर्चा विषय रहा। मुख्य परीक्षा जिले के पांच केंद्रों पर बुधवार को शुरू हुई। चार दिनों तक होने वाली परीक्षा के पहले दिन सामान्य हिंदी और निबंध के प्रश्नपत्र हुए।
परीक्षा में 2029 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 172 और दूसरी पाली में 170 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 1782 और दूसरी पाली में 1780 ने परीक्षा दी। आज सामान्य ज्ञान प्रथम और द्वितीय की परीक्षा दो पालियों में होगी। जिले में मुख्य परीक्षा के लिए पुलिस माडर्न स्कूल गोविंदपुरम, भागीरथ पब्लिक स्कूल, संजय नगर, बाल जगत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्लॉक-ए राजनगर एक्सटेंशन, एसबीएम पब्लिक स्कूल उत्तरांचल नगर नंदग्राम, पूरन ज्ञानाजंलि इंटर कॉलेज बंसतपुर सैंथली परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन रितु सुहास ने बताया कि प्रत्येक सेंटर पर एक-एक मजिस्ट्रेट और चार-चार सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक सेंटर पर सीसीटीवी और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कोरोना को विश्व की अर्थ व्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा
द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हुई। इस पाली में निबंध का प्रश्नपत्र हुआ। कोरोना का विश्व की अर्थ व्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा, भारतीय विदेश नीति, शिक्षा और बदलते पर्यावरण के बारे में निबंध लिखने को आए।
सामान्य था पेपर
अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने वाले तनिष्क ने बताया कि वह अंग्रेजी माध्यम से पढ़े हैं। हिंदी में थोड़ा दिक्कत महसूस हुई। हालांकि सामान्य पेपर था। हिंदी के कुछ मुहावरों को समझने में थोड़ी दिक्कत हुई।
आसान था पेपर
पहली बार पीसीएस की मुख्य परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले पुष्पेंद्र ने बताया कि सामान्य हिंदी का प्रश्नपत्र आसान था। कोर्स से ही था। उम्मीद है कि सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

निबंध थे सामयिक
अंकित पांचाल ने बताया कि निबंध भी सामयिक मुद्दों पर थे। कोरोना काल में विश्व की अर्थ व्यवस्था पर असर, विदेश नीति के बारे में पूछा गया था। तीन निबंध लिखने थे। सभी समय से पूरा कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें