फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ दो दिन ही टैक्स फ्री दिखाई गई थी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ दो दिन ही टैक्स फ्री दिखाई गई कश्मीर फाइल्स
विज्ञापन

गाजियाबाद। कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा के बाद सिनेमाघरों में पहुंचे दर्शक अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। दर्शकों को कोई छूट नहीं मिल रही है। प्रदेश में 200 स्क्रीन के लिए ही फिल्म को टैक्स फ्री किया गया था। 17 और 18 मार्च को छूट दी गई थी।
प्रदेश में फिल्म के टैक्स फ्री होने के बाद टिकट के दाम 18 फीसदी तक कम हो गए थे लेकिन यह फिल्म सभी थियेटर में टैक्स फ्री नहीं हो पा रही है। दर्शकों को इसकी जानकारी न होने की वजह से थियेटर में जाकर टिकट लेने के बाद इस बात की जानकारी हो रही है। ओप्यूलेंट मॉल मैनेजर मुक्तेश्वर मिश्रा ने बताया कि हमारे थियेटर में शुरूआत के दो दिन सभी स्क्रीन पर टैक्स फ्री फिल्म दिखाई गई थी अब कोई छूट नहीं है इसलिए दर्शकों को ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टैक्स फ्री होने की जानकारी के बाद हम सभी सपरिवार फिल्म देखने ओप्यूलेंट मॉल गए थे लेकिन वहां टिकट के रेट में कोई रियायत नहीं मिली। बाद में जानकारी मिली कि सिर्फ दो दिन टैक्स फ्री फिल्म दिखाई गई है अब कोई छूट नहीं है।
शुभम, कविनगर निवासी
---------
टैक्स फ्री फिल्म किस थियेटर में और कब दिखाई जाएगी इसकी जानकारी कहीं से मिल नहीं पाई है। फिल्म का टिकट बुक करने के बाद जानकारी मिल रही है कि इस थियेटर में काश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री नहीं चल रही है। इसकी सूचना थियेटर वालों को मनोरंजन कर विभाग को देनी चाहिए।
विज्ञापन

दीपक त्यागी, शास्त्रीनगर निवासी
---------
सिर्फ दो दिनों के लिए टैक्स फ्री का आदेश आया था। अब दोबारा से फिर आदेश आएगा और डिस्ट्रीब्यूटर्स लिस्ट भेजेंगे उसके अनुसार फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। फिलहाल अभी किसी भी थियेटर में टैक्स फ्री फिल्म नहीं है।
यादवेंद्र अजय , मनोरंजन कर अधिकारी
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें