फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा गाड़ी आती नहीं, निगम ने बैकडेट से भेजे यूजर चार्ज के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा गाड़ी आती नहीं, निगम ने बैक डेट से शुरू की यूजर चार्ज की वसूली
विज्ञापन

गाजियाबाद। कूड़ा कलेक्शन के लिए कॉलोनियों में गाड़ियां आती नहीं हैं और नगर निगम ने यूजर चार्ज की वसूली शुरू कर दी। यह चार्ज निगम ने एक साल पहले से लेना शुरू किया है। दो साल का यूजर चार्ज का बिल देख लोग परेशान हैं। हाउस टैक्स बढ़ोतरी के साथ-साथ अब लोगों की जेब पर यूजर चार्ज का बोझ पड़ रहा है। भवन मालिक और पार्षद इसकी शिकायत कर रहे हैं।
दरअसल, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2016 के तहत नगर निगम ने कई साल पहले डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कराया था, लेकिन गाड़ियों की संख्या पर्याप्त नहीं होने की वजह से यह पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया। कहीं हफ्ते भर तो कही 15-15 दिन तक गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैं। नगर निगम धीरे-धीरे कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ा रहा है, लेकिन अभी भी सभी वार्डों में पर्याप्त गाड़ियां नहीं हैं। इसकी वजह से लोग अभी भी प्राइवेट कर्मचारियों से कूड़ा उठवा रहे हैं, लेकिन नगर निगम ने भवन मालिकों को यूजर चार्ज के बिल भेजने शुरू कर दिए हैं। एक-एक कमरे के फ्लैट पर 500 रुपये सालाना यानी दो साल के लिए एक हजार रुपये का बिल भेजा जा रहा है। दो कमरों के फ्लैटों के लिए यह रकम 1200 रुपये और बड़े घरों के लिए 3 हजार रुपये तक है। अब लोगों को बिल भेज 31 मार्च तक इन्हें जमा कराने का दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन

---
छोटी गलियों में पहुंच ही नहीं पाती हैं गाड़ियां
शहर में चौपला बाजार, चंद्रपुरी, शिवपुरी, गऊपुरी, कैला भट्ठा, शहीद नगर और एनएच-9 से सटी कॉलोनियों समेत कई इलाके ऐसे हैं जिनमें छोटी गलियां हैं। इन तंग गलियों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाली गाड़ियां पहुंच ही नहीं पा रही हैं। इन क्षेत्रों में भी नगर निगम ने यूजर चार्ज के बिल भेज दिए हैं।
---
वसुंधरा में प्राइवेट हाथों में दिया कूड़ा कलेक्शन
नगर निगम ने गाड़ियों के वार्डों में न जाने की शिकायतों को देखते हुए वसुंधरा जोन में कूड़ा कलेक्शन प्राइवेट हाथों में सौंप दिया है। एक मार्च से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह शुरू किया गया है। प्राइवेट कंपनी ने यहां 100 गाड़ियां तैनात की हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य जोन में भी इसे लागू किया जाएगा।
----
बयान
कैला भट्ठा क्षेत्र के पार्षद जाकिर अली सैफी में अधिकांश गलियां तंग हैं, इनमें कूड़ा कलेक्शन वाली गाड़ियां नहीं जा पाती हैं। इसके बावजूद निगम की ओर से दो-दोे साल के यूजर चार्ज बिल भेजे गए हैं। इसकी मौखिक शिकायत की गई थी, लेकिन बिल संशोधित नहीं हुए। सोमवार को नगरायुक्त को लिखित शिकायत देंगे।
---
हिंडन विहार क्षेत्र के पार्षद देवेंद्र भारती ने बताया कि मेरे वार्ड में तीन गाड़ियों का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन एक दिन बाद ही एक गाड़ी बंद हो गई। कागजों में तीन और वास्तव में सिर्फ दो गाड़ियां आती हैं। यह गाड़ियां भी रोजाना नहीं आ रही हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
----
वार्ड-7 के पार्षद नरेश जाटव ने बताया कि उनके वार्ड में गाड़ी 3-4 दिन बाद कूड़ा कलेक्शन के लिए आती है। आदर्श कॉलोनी की गली नंबर-1 से 12 तक ऐसी हैं जिनमें कूड़ा कलेक्शन गाड़ी पहुंच ही नहीं सकती। यहां भी नगर निगम ने यूजर चार्ज के बिल भेज दिए हैं। वार्ड के लोग विरोध कर रहे हैं और अधिकांश लोगों ने बिल लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

----
अधिकारी बोले
जिन वार्डों में कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है, सिर्फ उन्हीं में यूजर चार्ज बिल भेजे जा रहे हैं। इसका ब्यौरा स्वास्थ्य विभाग से लिया गया है। जब से कूड़ा कलेक्शन शुरू हुआ है, तभी से यूजर चार्ज लगाया गया है। अगर किसी क्षेत्र में गाड़ी नहीं आ रही है तो कंट्रोल रूम पर इसकी शिकायत करें, वहां गाड़ी भेजी जाएगी। - डॉ. संजीव सिन्हा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें