फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निठारी कांड: बर्खास्त इंस्पेक्टर ने अदालत में दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
निठारी कांड: बर्खास्त इंस्पेक्टर ने अदालत में दर्ज कराए बयान
विज्ञापन

गाजियाबाद। नोएडा के निठारी कांड के एक मामले में सीबीआई कोर्ट में पुलिस इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर के बयान दर्ज हुए। सुनवाई के दौरान आरोपी सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंधेर को भी पुलिस ने डासना जेल से पेश किया। दोनों आरोपियों के बयान अदालत में दर्ज हो चुके हैं। अब अगली सुनवाई के लिए अदालत ने चार मार्च की तारीख लगाई है। सिमरजीत कौर वर्ष 2006 में नोएडा के सेक्टर- 20 स्थित निठारी चौकी इंचार्ज थीं। उस समय मोनिंदर सिंह पंधेर की कोठी में काम करने वाली एक महिला गायब थी। महिला का पति चौकी इंचार्ज के पास शिकायत लेकर गया था, लेकिन गुमशुदगी दर्ज नहीं की थी। इसी मामले सिमरजीत कौर को विभाग ने बर्खास्त कर दिया था और सह-आरोपी बनाते हुए जेल भेज दिया था। बाद में जमानत पर वह बाहर आ गई थीं।
29 दिसंबर 2006 को निठारी में मोनिंदर सिंह पंधेर की डी-5 कोठी के पीछे नाले में 19 बच्चों और महिलाओं के कंकाल पुलिस ने बरामद किया था। हत्या का आरोप में मोनिंदर के नौकर सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया था। बाद में निठारी कांड से संबंधित सभी मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर दिए गए थे। इसके बाद मोनिंदर को भी सीबीआई ने आरोपी बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण टेंडर घोटाले में दर्ज हुए बयान
गाजियाबाद। नोएडा प्राधिकरण के टेंडर घोटाले में बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में महिला शगुन गर्ग ने अदालत में गवाही दी। घोटाले के मुख्य आरोपी प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह, उसकी पत्नी कुसुमलता के अधिवक्ता ने अदालत में हाजिरी माफी दी। अगली सुनवाई के लिए अदालत ने चार मार्च की तारीख लगाई है। वर्ष 2011 में नोएडा में अंडरग्राउंड केबल डालने के काम में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह, रामेंद्र सिंह, तीन बिल्डर सहित 11 लोग और तीन कंपनियां आरोपी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें