फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

780 मरीज मिले, 1867 ने संक्रमण को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
780 मरीज मिले, 1867 ने संक्रमण को हराया
विज्ञापन

गाजियाबाद। संक्रमण के 780 नए मामले पिछले 24 घंटे में मिले हैं, जबकि 1867 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिले में 6358 सक्रिय मरीज हैं। वर्तमान में 70 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। शुक्रवार सुबह मेरठ में भर्ती एक युवक की मौत की पुष्टि भी स्वास्थ्य विभाग ने की, लेकिन शाम तक अधिकारियों ने जानकारी दी कि मृतक युवक गौतमबुद्घनगर का रहने वाला था। तीसरी लहर में जनवरी में अब तक चार मौतों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर चुका है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिस युवक की मौत को गाजियाबाद में जोड़ा गया है, वह गौतमबुद्धनगर निवासी 27 वर्षीय युवक है। उसे बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी और लगातार वजन कम होने की शिकायत के चलते 15 जनवरी को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार युवक मद्यपान का सेवन करता था और उसमें खून की कमी भी थी। युवक को निमोनिया भी था। उपचार के दौरान 20 जनवरी को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में संक्रमण के अधिक केस
कोरोना की दूसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संक्रमित मामले सामने आए थे। मुरादनगर कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया था। इसके अलावा मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी से भी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आने लगे थे। तीसरी लहर में गांवों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में संक्रमण के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने ने शहर में 4404 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में 468 कंटेनमेंट जोन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें