फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह: पहले दिन 9.8 हजार किशोर-किशोरियों ने लगवाया भरोसे का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्साह: पहले दिन 9800 किशोर-किशोरियों ने लगवाया भरोसे का टीका
विज्ञापन

गाजियाबाद। पहले दिन टीका लगवाने में 15 से 17 वर्ष के किशोर-किशोरियों में जबरदस्त उत्साह रहा। 241 केंद्रों और 81 कॉलेजों में 9800 ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़ा। इसके बावजूद उनका उत्साह कम न हुआ। जिले में 234488 किशोरों को टीका लगाया जाना है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि किसी भी बच्चे में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मंगलवार से टीकाकरण की रफ्तार और बढ़ेगी। सीएमओ का कहना है कि अगर बच्चे आ जाएंगे तो हम एक दिन में 80 हजार बच्चों को भी टीका लगा सकते हैं। पहले दिन टीकाकरण के लिए 315 टीम लगाई गई, एक टीम में तीन स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।
टीके से सुरक्षित हो रहा है देश का भविष्य
केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह ने किशोरों के टीकाकरण महोत्सव के दौरान कई केंद्रों का दौरा किया। वीके सिंह ने कहा कि कोरोनारोधी टीके से देश के भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनकी मेहनत से हम टीकाकरण के वैश्विक स्तर पर लगातार इतिहास बना रहे है।
विज्ञापन

बिना डर और बिना संकोच के लगवाएं टीका
स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने रामलीला मैदान घंटाघर पहुंचकर बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतुल गर्ग ने अभिभावकों से अपील कर कहा कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, आप सभी बिना डरे और बिना संकोच किए अपने बच्चों को वैक्सीन दिलवाएं। वैक्सीन कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच है।
दस बजे से शुरू हुआ टीकाकरण
सोमवार को सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू होना था। सर्दी के चलते यह 10 बजे से शुरू हुआ। अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में अभिभावक भी अपने लाडले-लाडली का टीका लगवाने के लिए पहुंचे थे। सभी केंद्रों किशोर वर्ग के लिए अलग व्यवस्था की गई।
सरकारी कॉलेजों में कम, प्राइवेट में संख्या रही अधिक
शीतकालीन अवकाश के चलते अधिकांश कॉलेजों में किशोरों की संख्या कम रही। सरकारी कॉलेजों में 30 से 35 फीसदी और प्राइवेट कॉलेजों में 60 से 65 फीसदी किशोर- किशोरियों ने टीकाकरण कराया। कई केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही।
आज अधिक संख्या में पहुंचेेंगे बच्चे
टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथूरिया का कहना था कि सोमवार को पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही है, लेकिन मंगलवार से टीकाकरण बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है।
लंबे समय से था टीका लगवाने का इंतजार
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगने पर अब हमें भी सुरक्षा कवच मिल गया है। मुझे तो टीका लगवाने के लिए लंबे समय से इंतजार था।
- सिल्की
पहले डर लगा था, टीका लगवाने में नहीं हुई परेशानी
टीका लगवाने में पहले डर लग रहा था, लेकिन टीका लगवाते समय कोई दिक्कत नहीं हुई। मैं तो अपने सभी दोस्तों को कल केंद्र पर लेकर जाऊंगा।
- क्रिश
ऑनलाइन पंजीकरण किया था
मैंने तो साल के पहले ही दिन ऑनलाइन पंजीकरण कर लिया था। सोमवार को सुबह नौ बजे ही केंद्र पर पहुंच गया था। टीका लगवाने के बाद मैसेज मोबाइल पर आया तो मैंने स्क्रीन शॉट लेकर कई दोस्तों को भेज दिया।
विज्ञापन

- अलख
दोस्तों ने मुझे डराया, स्वयं पहले ही लाइन में लगे
रजिस्ट्रेशन तो ऑनलाइन कर दिया था। घर वालों ने भी कहा था कि पहले टीका लगवा लेना, उसके बाद कहीं जाना, लेकिन कई दोस्तों ने डरा दिया। केंद्र पर पहुंचा तो वही लोग लाइन में लगे थे।
यक्षप
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें