फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब कंपनी में गाड़ी लगवाने का झांसा दे हड़पे 7.5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कैब कंपनी में गाड़ी लगवाने
विज्ञापन

का झांसा दे हड़पे 7.5 लाख
गाजियाबाद। नई कैब कंपनी में गाड़ी लगवाने का झांसा देकर साढ़े सात लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के राधाकुंज अमृत नगर निवासी योगेश कुमार यादव ने तहरीर दी थी। उनका कहना है कि दिल्ली निवासी उनके परिचित ट्रेवल एजेंसी संचालक दुष्यंत सिंह ने विश्वासघात किया। नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

योगेश कुमार यादव का कहना है कि दुष्यंत सिंह उनकापरिचित है, जो ट्रेवल एजेंसी चलाता है। दिसंबर 2020 में दुष्यंत सिंह उनके घर पहुंचा और बताया कि यो-यो कैब कॉरपोरेशन नाम की एक नई कंपनी आई है, जो ओला की तरह ही ट्रैवल्स का काम करती है। कंपनी का दफ्तर नेताजी सुभाष पैलेस दिल्ली में है। दुष्यंत सिंह ने कंपनी में उनकी गाड़ियां लगवाने की बात कही। इसके बाद दुष्यंत सिंह उन्हें कंपनी केमालिक से मिलवाने के लिए उन्हें दिल्ली ले गए। मालिक ने कहा कि एक गाड़ी लगवाने के लिए उन्हें 12 हजार रुपये देने होंगे, जिसके बदले में कंपनी गाड़ी में उपकरण व अन्य सामान लगवाएगी। योगेश का कहना है कि उन्होंने 22 गाड़ियां लगवा दीं और प्रति कार 12 हजार के हिसाब से भुगतान भी किया। पीड़ित के मुताबिक, दुष्यंत ने उन्हें बताया कि कंपनी गाड़ियों का भुगतान उन्हें करेगी, क्योंकि वह कंपनी के रजिस्टर्ड वेंडर हैं। आरोप है कि दुष्यंत ने एक माह तो उन्हें भुगतान किया, लेकिन उसके बाद कोई पैसा नहीं दिया। रकम मांगने पर दुष्यंत ने कंपनी द्वारा चेक देने की बात कही। कुछ समय बाद तगादा करने पर कहा गया कि कंपनी भाग गई है। पीड़ित का आरोप है कि इस तरह दुष्यंत ने उनसे साढ़े सात लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें