फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बैठे युवक के पैर में मारी गोली अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली
विज्ञापन

- संगम विहार कॉलोनी का मामला, एमएमजी में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात घर के बाहर बैठे एक युवक के पैरों में आरोपियों ने गोली मार दी। गोली चलने पर युवक ने घर में घुस कर अपनी जान बचाई। परिजनों ने घायल को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

संगम विहार कॉलोनी में सचिन उर्फ काला परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह घर के बाहर खाना खाकर बैठे थे। इस दौरान तीन से चार लड़के आए और उन पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। आरोपियों ने 3 से 4 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली सचिन के पैर में लगी। गोली चलते ही वह अपनी जान बचाते हुए अंदर घर में घुस गए और दरवाजे बंद कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बॉर्डर थाना एसएचओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जॉनी, पंकज, रोबिन और मोनू जाट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल सचिन ने बताया कि 2018 में उनके एक दोस्त राजू का गोली मारने वाले युवकों से झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान राजू का सचिन ने साथ दिया था। सचिन का आरोप है कि गोली मारने वाले आरोपी उनसे भी रंजिश रखने लगे। आरोपियों ने मार्च माह में झूठे केस में फंसा कर जेल में भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें