फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के गहने ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के गहने ले उड़े चोर
विज्ञापन

मसूरी में कार पेंटर के घर में आठ लाख की चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। कार पेंटर के घर शनिवार की रात चोरों ने आठ लाख रुपये का माल उड़ा लिया। चोरी के समय परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। पीड़ित ने बताया कि बेटा-बेटी की शादी के लिए आभूषण रखे हुए थे। नवंबर में शादी होनी है। 22 हजार रुपये से अधिक की नकदी भी ले गए। परिवार को सुबह में घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डासना स्थित रोहन एन्क्लेव में उस्मान अली सैफी अपने परिवार के साथ रहते हैं। गोल्फ लिंक सोसायटी में फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। इनके साथ इनकी पत्नी नसीम व बेटी रुखसार नीचे कमरे में सो रहे थे। ऊपर एक कमरे में इनका बड़ा बेटा आमिर व उसकी पत्नी सो रहे थे। बराबर वाले कमरे में इनका दूसरा बेटा शादाब सोया हुआ था। रविवार सुबह सुबह जब परिवार नमाज पढ़ने के लिये उठा तो मेनगेट में अंदर लगा ताला टूटा पड़ा था और दरवाजा बंद था। अंदर दूसरे कमरे में रखी दोनों अलमारी खुली पड़ी थीं। लाकर में रखा 16 तोले सोने का जेवर व करीब एक किलो चांदी की चीजें तथा 22 हजार रूपये नगद व पर्स में रखे साढ़े 4 सौ रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड चोर ले गए। पीड़ित ने बताया कि जेवर अपनी बेटी व बेटे की शादी के लिए रखे थे। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना रात डेढ़ बजे से दो बजे के बीच हुई है। तीन चोर चोरी करते हुए कैद हुए हैं। पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें