फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन गई नाबालिग छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन गई नाबालिग छात्रा लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में तीन दिन पहले ट्यूशन के लिए गई छठी कक्षा की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। घर न लौटने पर घंटों तलाशने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद छात्रा की मां ने अपहरण की आशंका जताते हुए कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

मूलरूप से नेपाल निवासी महिला कविनगर क्षेत्र में दो बेटियों के साथ रहती है। महिला के पति का 10 साल पहले देहांत हो चुका है। वह यहां एक घर में साफ-सफाई करके अपना व बेटियों का पालन पोषण कर रही है। महिला ने बताया कि 21 मार्च की सुबह करीब साढ़े सात बजे 12 वर्षीय बेटी पड़ोस में ही ट्यूशन के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। महिला का आरोप है कि पुलिस बेटी को तलाश करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है, जब पीड़ित पक्ष शिकायत करने पहुंचा और बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई तो पुलिस द्वारा कहा गया कि कोई जादू की छड़ी नहीं है हमारे पास। वहीं, पुलिस का कहना है कि छात्रा के लापता होने के बाद एक युवक का उसकी मां के पास फोन आया था। युवक ने कहा था कि उसकी बेटी उसके साथ है। मोबाइल नंबर के जरिये युवक को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें