फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बहका रही सरकार : जयंत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को बहका रही सरकार : जयंत चौधरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। भाजपुर में आयोजित किसान-मजदूर महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कृषि कानूनों के विरोध में बुलाई गई पंचायत के मंच से जयंत ने कहा कि लॉकडाउन में जब देश में लोग बेरोजगार हो रहे थे और कारोबार ठप पड़े थे, उस वक्त अडानी ग्रुप ने प्रति घंटे 90 करोड़ रुपये कमाए। आज भाजपा के लोग कहते हैं कि किसानों को बहकाया जा रहा है, लेकिन असलियत यह है कि किसानों से जुड़ी हर कड़ी पर अडानी ग्रुप का कब्जा है। भंडार, सप्लाई से लेकर बिक्री तक अडानी ग्रुप के हाथों में हैं। बढ़ती महंगाई को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। बोले, भाजपा के नेता पहले आदत बनाते हैं फिर भ्रम और उसके बाद बोझ डालने का काम करते हैं। जैसा आज कर चल रहा है। जैसे इन्होंने गरीबों को सिलिंडर बांटे हैं।
बुधवार को हरियाणा की विधानसभा में खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरने पर जयंत चौधरी बोले कि हमें उम्मीद थी कि हरियाणा में कुछ न कुछ होगा, लेकिन 55 विधायकों ने सरकार के समर्थन में वोट किया। अब सदन के अंदर तो विश्वास जीत गए, लेकिन देश के किसानों का विश्वास खो दिया। अब भाजपा के नेता दिखाएं कि उनमें किसानों का खून है। हमारी यहां सत्यपाल (सांसद) भी फेविकोल से चिपके हैं, इस्तीफा नहीं देंगे। क्योंकि भाजपा के लोगों को झूठ बोलने की पुरानी आदत है। मेरठ की जनसभा में प्रधानमंत्री ने एलान किया था कि गुजरात की तर्ज पर गन्ने की फसल को नकद बनाया जाए। अब 14 दिन में भुगतान तो छोड़ो आपकी मोदी मिल पर ही ब्याज समेत करीब 300 करोड़ रुपया बकाया है। उन्होंने कहा कि अब देश में नए दलाल पैदा हो रहे हैं। ऐसे सोच वाले लोग आपके हितैषी बिल्कुल नहीं है, लेकिन अब आपको तवज्जो दी जा रही है, आपकी हर तरफ चर्चा हो रही है। लोहा गरम है और हर तरफ आपका ही मुद्दा चल रहा है। बस एकत्र हो जाओ। अब जय श्री राम पर चुनाव नहीं होगा, हमारे लिए हनुमान और भोले बाबा आप ही हो। अब किसान-अन्नदाता जो तय करेगा, उसी मुद्दे पर चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना से मुजफ्फरनगर और श्मशान घाट का मुद्दा भी उठा मंच से
भोजपुर की किसान पंचायत के मंच से जयंत चौधरी ने प्रदेश सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लखनऊ वाले बाबा भी पश्चिमी यूपी में आकर कुछ नया नहीं बोलते। बीते चार साल के उनके भाषण उठाकर देख लो, फर्जी कैराना पलायन और 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे के अलावा उनके पास कुछ नहीं है। अब लोग कहते हैं कि मोदी को तो महंगे शौक है, लेकिन बाबा हैं ईमानदार हैं। उन्हें कौन से अपने घर में एकत्र करके ले जाना है। अगर यह सच्चाई है तो नीचे तक दिखनी चाहिए। आज आपके जिलों कोई सरकारी विभाग नहीं, जहां बिना पैसे के काम होता हो। इसी जिलों में दो एसएचओ 25 हजार रुपये के इनामी बने और मुरादनगर में श्मशान घाट हादसे में 24 लोगों की हत्या हुई, लेकिन किसी को कोई सजा मिली। बताओ कितने अधिकारियों पर कार्रवाई हुई। अब बाबा ईमानदार हैं तो वह ईमानदारी नीचे तक भी दिखनी चाहिए। पुलिस का कल्चर ही बाबा ने बिगाड़ दिया है। इसमें पुलिस वालों की कोई गलती नहीं है। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी प्रदेश सरकार को घेरने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें