फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में भिड़े वाहनों में घुसी कार, युवक-युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे में भिड़े वाहनों में घुसी कार, युवक-युवती की मौत
विज्ञापन

मसूरी। थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव कुड़ियागढ़ी के सामने कोहरे में भिड़े वाहनों में पीछे से आई-10 कार जा घुसी। हादसे में कार सवार युवक-युवती की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक युवक-युवती मेरठ के रहने वाले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शुक्रवार सुबह तड़के घना कोहरा था। मसूरी थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कुड़ियागढ़ी गांव के सामने तड़के चार बजे घने कोहरे में बस व ट्रक आपस में भिड़ गए। अभी दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में सवार लोग नीचे भी नहीं उतर पाए थे कि पीछे से एक आई-10 कार ट्रक में आ घुसी। हादसे में कार सवार मानसी उपाध्याय (22) तथा मोहम्मद जकी (30) निवासीगण कंकरखेड़ा मेरठ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मानसी व मोहम्मद जकी आगरा में जॉब करते थे और मेरठ से आगरा जो समय हादसे का शिकार हो गए। कार चालक राहुल को भी आगरा जाना था, इसलिए दोनों उसके साथ हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लगा जाम
शुक्रवार तड़के एक के बाद तीन वाहन भिड़ने से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। एसएचओ का कहना है कि सूचना देकर मृतकों के परिजनों को बुला लिया गया। अभी तक घटना के संबंध में शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें