फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक निस्तारण में नगर निगम का साथ देंगे बड़े ब्रांड

विज्ञापन
प्राइवेट कंपनियों के प्रतिनिधियों से वेस्ट प्लास्टिक के निस्तारण को लेकर बैठक करते नगर आयुक्त म - फोटो : SHAHIBABAD
विज्ञापन
प्लास्टिक निस्तारण में नगर निगम का साथ देंगे बड़े ब्रांड
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्लास्टिक वेस्ट को रिसाइकिल करने में अब देश की बड़ी कंपनियां भी नगर निगम का साथ देंगी। बिसलरी, कोका कोला, हल्दीराम, मदर डेयरी समेत कई अन्य नामचीन कंपनियां उनके द्वारा बाजार में भेजी गई प्लास्टिक को एकत्र कराकर नगर निगम को देंगी। फिर नगर निगम की प्रोसेस यूनिट में इस प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल कर कई उत्पाद तैयार किए जाएंगे। यह कंपनियां रिसाइकिलिंग की एवज में नगर निगम को पैसे भी देंगी।
रविवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने 15 नामचीन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अहम मीटिंग की। नगर आयुक्त ने बताया कि प्लास्टिक कचरा उत्पादित करने वाली कंपनियों को खुद ही निस्तारण करना अनिवार्य होता है। कंपनियां ये काम निगमों के साथ मिलकर काम कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम पांच जोन में कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगा रहा है। इनमें पीपीपी मॉडल पर कचरे को अलग करकेे प्लास्टिक को रिसाइकिल कराया जाएगा। प्राइवेट कंपनियां नगर निगम से कचरे के प्रोसेसिंग पर आ रहे निर्धारित खर्च का भुगतान कर देती हैं। इन कंपनियों की एवज में नगर निगम जितनी प्लास्टिक का निस्तारण करेगा, उतने टन कचरे से संबंधित प्रमाणपत्र भी जारी करेगा। इसको लेकर कई कंपनियों ने नगर निगम को सहमति दे दी है।
विज्ञापन

----
कूड़ा कलेक्शन में भी करेंगी मदद
नगर आयुक्त ने बताया कि कई कंपनियां किसी एजेंसी के माध्यम से कॉलोनियों से भी प्लास्टिक एकत्र कराती हैं। नगर निगम ने ऐसी कंपनियों से भी संपर्क साधा है। निगम ने इन कंपनियों को कहा है कि वह प्लास्टिक कचरा एकत्र करने का काम नगर निगम के साथ मिलकर कर लें और इसको निगम की वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट में भेज दें। इसके लिए नगर निगम इन कंपनियों के साथ अपने संसाधनों का भी इस्तेमाल करेगा।
-----
इन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
बिसलरी, कोका कोला, एशियन पेंट, बिंग रिस्पांसिबल, जेम इनवायरों मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, हल्दीराम, मदर डेयरी, पारले एग्रो, रेकार्ट, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, बीएमबी इंटरप्राइजेज, डीएस लिमिटेड।
विज्ञापन

-----
कोट
आने वाले वर्षों में वेस्ट प्लास्टिक निकायों के लिए बड़ी चुनौती होंगी। इसके लिए नगर निगम ने अभी से प्लानिंग शुरू कर दी है। इसके लिए पांच वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जा रही हैं। साथ ही बड़ी कंपनियों से सहयोग लिया जा रहा है। कई बड़ी कंपनियों ने प्लास्टिक कचरा निस्तारण में सहयोग के लिए सहमति दी है। - महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें