फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकीन तस्करी का मुख्य आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोकीन तस्करी का मुख्य आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। ओडिशा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) ने बृहस्पतिवार को कोकीन की तस्करी करने वाले मुख्य आरोपी गुलबेश खान को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में भुवनेश्वर में करीब 50 लाख की कीमत की 202 ग्राम कोकीन जब्त की थी। इसी मामले में गुलबेश खान फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर जेवियर क्रासिंग के पास नारकोटिक ड्रग्स के अवैध कब्जे के खिलाफ छापा मारा गया। 12 अप्रैल को ओडिशा पुलिस ने राजस्थान के दो तस्कर रवि सिंह और सनी कुमार को 202 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। ये ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर कोकीन की सप्लाई करता था। मामले का मुख्य आरोपी गुलबेश खान तभी से फरार चल रहा था। जिसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें