फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर के नाम पर देह व्यापार: सात साल से चल रहा था गंदा काम, नई जगह होती थी नई सरगना, सामने आया सच

Mon, 22 Aug 2022 12:57 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरोपी दिल्ली-एनसीआर के पॉश इलाकों बने आलीशान होटलों को किराये पर लेकर देह व्यापार का काम करते थे। थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि पॉश इलाकों में बने ओयो के होटलों में निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओयो के होटल में ब्यूटी पार्लर के नाम पर देह व्यापार चला रहे आरोपी शातिर तरीके से सात साल से इस काम को अंजाम दे रहे थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दिल्ली-एनसीआर के पॉश इलाकों बने आलीशान होटलों को किराये पर लेकर देह व्यापार का काम करते थे। वह एक जगह पर तीन से चार महीने ही देह व्यापार का काम करते थे। राजनगर एक्सटेंशन में भी दो महीने पहले ही होटल को किराए पर लेकर शुरू किया था।

विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए शातिरों ने बताया कि नई जगह पर जाने पर गिरोह के सरगना को भी बदल दिया जाता था। हर बार नई महिला को सरगना बनाया जाता था। पहले बनी महिला को देह व्यापार से जुड़ा अन्य कोई काम दे दिया जाता था। हर बार स्वास्थ्य और इससे जुड़े मुद्दों से संबंधित ही वेबसाइट बनाकर 40 साल की उम्र से ऊपर वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें शिकार बनाया जाता था। नंदग्राम थाना पुलिस ने राजनगर एक्सटेंशन में भट्टा नंबर पांच रोड स्थित ओयो होटल में छापेमारी कर चार युवतियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। सिकरोड़ निवासी बिल्लू से दो महीने पहले ही होटल को करीब सवा लाख रुपये महीने पर किराए पर लिया गया था। देह व्यापार के रैकेट की सरगना महिला थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें