फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: लक्ष्य का नाम सुनते ही लोन दे देते थे बैंक अधिकारी, 2012 से फर्जीवाड़ा कर रहा था आरोपी

Tue, 02 Aug 2022 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

लक्ष्य तंवर लोगों के मकान पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा करके उसे मालिक बताकर मकान बेचता था। फर्जीवाड़ा खुलने पर पुलिस जांच में पता चला कि बैंक अधिकारी लोन पास करने की प्रक्रिया का पालन नहीं करते थे। बैंक अधिकारी लोन देने के लिए न तो मौके पर जाते थे और न ही सर्वे करते थे, वे फर्जी दस्तावेज तैयार करके लोन पास करते थे।
विज्ञापन
आरोपी लक्ष्य तंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार सौ करोड़ रुपये के लोन घोटाला के मुख्य आरोपी लक्ष्य तंवर की बैंक अधिकारियों से ऐसी साठगांठ थी कि उसका नाम सुनते ही वह लोन पास कर देते थे। लक्ष्य ने जमीन, मकान, फ्लैट समेत अन्य प्रॉपर्टी को बिना मालिक की सहमति और हस्ताक्षर के फर्जीवाड़ा करके बेचता था और बैंक अधिकारियों से साठगांठ करके उन पर लोन भी ले लेता था। लक्ष्य तंवर 2012 से फर्जीवाड़ा कर रहा था। ऐसा करके उसने करोड़ों रुपये का घोटाला कर संपत्ति जुटा ली।

विज्ञापन


लक्ष्य तंवर लोगों के मकान पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा करके उसे मालिक बताकर मकान बेचता था। फर्जीवाड़ा खुलने पर पुलिस जांच में पता चला कि बैंक अधिकारी लोन पास करने की प्रक्रिया का पालन नहीं करते थे। बैंक अधिकारी लोन देने के लिए न तो मौके पर जाते थे और न ही सर्वे करते थे, वे फर्जी दस्तावेज तैयार करके लोन पास करते थे। बैंक अधिकारियों ने संपत्ति की मूल्य से कई गुना ज्यादा का लोन पास करते थे। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ 40 मुकदमे दर्ज हैं और लक्ष्य तंवर समेत गिरोह के 12 लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इसमें लक्ष्य तंवर, सुनील अरोड़ा, अशोक कुमार, विशेष बहल, दक्ष बग्गा, प्रियदर्शनी, प्रेमचंद, वरूण त्यागी, सूरज कालरा, राजरानी कालरा, रामनाथ मिश्रा, उत्कर्ष कुमार शामिल है।

इन्हें किया जा चुका है गिरफ्तार

पुलिस दो बैंककर्मी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें लक्ष्य तंवर, अशोक कुमार, प्रियदर्शनी, रामनाथ मिश्रा, उत्कर्ष कुमार, वरुण त्यागी, सुनील अरोड़ा, नरेश बग्गा, तुषार गोयल और सुमित कुमार शामिल हैं।

11.70 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

पुलिस ने लक्ष्य तंवर समेत उसके पिता और पत्नी की 11.70 करोड़ रुपये की सात संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने जनवरी से जुलाई माह के बीच की है। इसके अलावा आरोपियों के 18 वाहनों को भी चिह्नित किया गया है, जिन्हें जल्द कुर्क करने के लिए पुलिस उन्हें ट्रेस करने में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें