रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
रक्षाबंधन पर भाई के घर पहुंचने में बहनों को बसों की किल्लत न झेलनी पड़े, इसके लिए रोडवेज 250 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। यह बसें कौशांबी से लखनऊ, बरेली, हल्द्वानी, आजमगढ़, सोनौली, बदायूं, मैनपुरी, कानपुर और एटा और अलीगढ़ के लिए चलेंगी।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि बसों का संचालन 11 से 14 अगस्त तक होगा। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों और चालक, परिचालकों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। अवकाश न लेने वाले चालक, परिचालकों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। महज विशेष परिस्थितियों में ही चालक, परिचालकों को अवकाश दिया जाएगा।