फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पत्नी को किया बदनाम
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से आईडी बनाकर उन्हें अश्लील मेसेज करके परेशान कर रहा है।
महिला का कहना है कि पति स्पर्श कपूर उनका मोबाइल छीनकर मारपीट करता है। वह नवंबर 2021 में अपने घर चली गईं। इसके बाद समझौता होने पर वापस आ गईं। ऐसे में पति अब इंस्टाग्राम से अश्लील मेसेज और धमकी दे रहा है। कविनगर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा को अश्लील मेसेज कर दी धमकी
लालकुआं निवासी एक छात्रा ने व्हाट्सएप पर आ रहे अश्लील मेसेज व वीडियो से परेशान होकर कविनगर थाने में शिकायत की है। छात्रा का कहना है कि कोई अनजान नंबर से उनके पास मेसेज और गाली गलौच कर रहा है। कविनगर थाना पुलिस का कहना है कि जिन नंबरों से मेसेज किए जा रहे हैं उनको ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।