राज्यमंत्री के मोबाइल पर आई अश्लील वीडियो काल, रिपोर्ट दर्ज
गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 निवासी राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, उनके बेटे सागर और भांजे के मोबाइल पर अश्लील वीडियो कॉल करने का मामला सामने आया है। मामले में मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
संजयनगर सेक्टर 23 निवासी राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के भांजे विशाल का कहना है कि 26 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने, जन समस्याओं के निदान के लिए आयोजन किया गया था। इसकी तैयारी के दौरान 25 जून की रात करीब 12 बजे तीनों के पास अनजान नंबर वीडियो कॉल आई। कॉल उठाते ही दूसरी तरफ से अश्लील वीडियो चल रही थी। उन्होंने तुरंत कॉल काटकर नंबर ब्लॉक कर दिया। उनका कहना है कि किसी ने जानकर उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह की हरकत की है। सीओ कविनगर अवनीश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।