फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल मैप पर मिलेगी ट्रैफि क जाम की भी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल मैप पर मिलेगी ट्रैफि क जाम की भी जानकारी
विज्ञापन

-रूट डायवर्जन, सड़क हादसे के कारण समेत सभी जानकारी होगी अपडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। शहर के जाम, रूट डायवर्जन समेत अन्य कारणों से सफर करने वाले लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस अब गूगल के साथ मिलकर रियल टाइम सिस्टम पर काम करेगी और सभी जानकारी मैप पर अपडेट कराएगी। एसपी ट्रैफिक ने मंगलवार को टीम के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि सड़क पर होने वाले हादसे के कारण लगने वाले जाम को कम करने और लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए निर्णय लिया गया है। समय रहते जाम ज्यादा लगने से पहले मैप पर रूट डायवर्जन अपडेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी कारण अचानक होने वाले रोड ब्लॉक, रूट डायवर्जन की स्कीम लागू करने के साथ ही मैप पर भी स्कीम को अपडेट किया जाएगा। इससे रूट मैप के जरिये चलने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वहीं अगले माह कांवड़ यात्रा के लिए होने वाले डायवर्जन की भी पूरी जानकारी मैप पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें