पुलिस ने 14 के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजे
गाजियाबाद। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने, आपराधिक इतिहास रखने वाले 14 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए प्रशासन को फाइल भेजी है। पिछले साल 68 लोगों के शस्त्र लाइसेंस की फाइल भेजी गई। प्रशासन ने इनमें से अभी तक 63 लाइसेंस निरस्त किए। पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग करने वालों पर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के साथ उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज भी की जा रही है।
लोग सोशल मीडिया पर शस्त्र के साथ फोटो व वीडियो डालकर रुतबा दिखाना चाहते हैं। इनमें ऐसे कई मामले सामने आए, जिसमें लाइसेंस किसी ओर का है और कोई अन्य व्यक्ति शस्त्र के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल रहा है। ऐसे में पुलिस ने लाइसेंसधारी के खिलाफ लापरवाही से शस्त्र रखने की कार्रवाई कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की है। शादी समारोह में भी युवक व महिलाओं द्वारा हर्ष फायरिंग करने के कई वीडियो सामने आए। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की।
एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि हर्ष फायरिंग में अवैध शस्त्र होने पर मुकदमा कराकर कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त लाइसेंसधारी होने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की फाइल प्रशासन को भेज गई है।
इस साल इन 14 लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई
1. नवाब, लोनी
2. लख्मी, लोनी
3. बुद्धराम, नगर कोतवाली
4. राजीव बिल्ला, कविनगर
5. योगेश, मुरादनगर
6. युगाम, लिंक रोड
7. सनोज कुमार, कौशांबी
8. उमरदीन, साहिबाबाद
9. मुकेश नागर
10. विनोद खारी
11. हरिसिंह यादव
12. राजेंद्र सिंह
13. देवेश
14. धर्मपाल