टेंडर घोटाले में अगली सुनवाई 14 जून को होगी
गाजियाबाद। नोएडा प्राधिकरण के टेंडर घोटाले में शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट की विशेष अदालत में सुनवाई में मुख्य अभियंता यादव सिंह और उनकी पत्नी कुसुम लता और विनोद गोयल की ओर से उनके अधिवक्ता ने हाजिरी माफी लगाई। अदालत में एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रदीप गर्ग, पंकज जैन, रामेंद्र आरडी शर्मा, ओमपाल और राजीव उपस्थित रहे। शुक्रवार को वहां काम करने वाले परमेंद्र कुमार की गवाही हुई। अदालत में आगे की कार्रवाई के लिए 14 जून नियत की गई है। सीबीआई कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि वर्ष 2011 में नोएडा में अंडरग्राउंड केबल डालने के काम में 20 करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ था। सीबीआई ने जांच में माना की साजिश के तहत गलत तरीके से बिना टेंडर निकाले और चहेते फर्म को काम दे दिया गया था। इस मामले में मुख्य अभियंता यादव सिंह सहित सभी आरोपियों पर सीबीआई कोर्ट द्वारा कार्रवाई की जा रही है।