कुत्तों को लापरवाही से पालने पर हुआ मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद। विजयनगर के सेक्टर-11 में एक पालतू कुत्ते द्वारा कुछ लोगों को काटने का मामला सामने आया है। इससे परेशान होकर एक व्यक्ति ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आसपास के लोगों का कहना है कि कुत्ता पूर्व में भी कई लोगों पर हमला कर चुका है।
धर्मपाल का कहना है कि पास के रहने वाले शरद के पास पिटबुल नस्ल का कुत्ता पालते हैं और उसे खुला छोड़ रखा है। उनका कहना है कि वह नाई के यहां जा रहे थे, इसी दौरान कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। इससे पहले भी कुत्ते को लापरवाही से रखने पर पुलिस से शिकायत की थी। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें कुत्ता रखने के संबंध में नगर निगम से लिए जाने वाले लाइसेंस के बारे में जानकारी मांगी गई है। जांच की जा रही है।