फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-नौ पर डंपर की चपेट में आने पांच लोग गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-नौ पर डंपर की चपेट में आने पांच लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनएच-नौ पर डंपर के अनियंत्रित होने से सड़क किनारे खड़े नौ लोग इसकी चपेट में आ गए, जिनमें से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दो लोगों को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, एक के परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
हादसे में घायल विजयनगर निवासी सोनू शर्मा के पति विकास कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी गुड्डन शर्मा नोएडा सेक्टर-62 में रहने वाले अपने मामा के घर जाने के लिए निकलीं थी। अंडरपास से हाईवे पार करने के बाद वे कृष्णा इंटर कॉलेज के पास खड़ी होकर नोएडा जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर करने लगीं। इस बीच वहां अन्य लोग भी ऑटो का इंतजार कर रहे थे । थोड़ी देर बाद ही मेरठ की तरफ से एक डंपर आता दिखाई दिया। तेज स्पीड होने के चलते लोग सड़क से पीछे हो गए। करीब 100 मीटर के फासले पर अचानक डंपर अनियंत्रित हो गया। चालक के नियंत्रित करने के दौरान डंपर सड़क से नीचे उतर गया और लोगों को चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक बबलू को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि झपकी लग जाने के चलते उसका नियंत्रण डंपर से हट गया, जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन

दो घायलों को किया दिल्ली रेफर
हादसे में शंकरपुरी सेक्टर-चार निवासी सोनू शर्मा और उनकी बेटी गुड्डन शर्मा, शिवपुरी निवासी प्रेमलता और विजयनगर निवासी सियाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सियाराम और प्रेमलता को सिर में गंभीर चोटें होने के चलते दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सोनू शर्मा और उनकी बेटी गुड्डन का एमएमजी में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

तो बच जाते डंपर की चपेट से
घटना के दौरान वहां मौजूद सौरभ ने बताया कि ऑटो का इंतजार कर रहे लोग शुरूआत में घटना स्थल से करीब 50 मीटर पीछे खड़े थे, लेकिन खाली ऑटो नहीं मिल पाने के चलते धीरे-धीरे लोग नोएडा की तरफ आगे बढ़ते हुए सड़क पर खड़े होकर इंतजार करने लगे। यदि पहले वाली जगह पर खड़े रहकर ऑटो का इंतजार करते तो डंपर की चपेट में आने से बच सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें