फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, 25 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, 25 गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। ऑपरेशन पाताल के तहत एसपी सिटी द्वितीय और एसपी देहात की टीम ने अवैध हथियार का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने शहर और देहात के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो दिन अभियान चलाकर अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 73 बने व अधबने तमंचे, कारतूस समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि ऑपरेशन पाताल जारी है। पकड़े गए आरोपियों के साथियों की तलाश की जा रही है।
मसूरी पुलिस ने ऑपरेशन पाताल के तहत क्षेत्र में नूरपुर गांव से बड़का आरिकपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर एक खंडहर मकान में तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी। जहां रामलीला मैदान अमरोहा निवासी अनवर और फाजिल असलाह बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर के 9 तमंचे, 312 बोर के दो तमंचे, 23 अधबने तमंचे, 16 लोहे की नाल समेत तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि अनवर पूर्व में अमरोहा से जेल जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद से वह फिर से हथियार बनाने के काम करने लगा। मसूरी में वह पिछले पांच-छह दिन से काम कर रहा है।
विज्ञापन

जिलाबदर समेत दो को पकड़ा
पुलिस ने मुरादनगर निवासी जिलाबदर गुलजार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। वहीं, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी आमिर को दो तमंचे और कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन हथियार सप्लाई करने वाला शातिर पकड़ा
पुलिस ने कादराबाद चौकी के पास से बुधवार रात अवैध असलाह की फैक्टरी का भंडाफोड़ कर मौके से लिसाढ़ कोतवाली शामली निवासी फैक्टरी संचालक रविंद्र को गिरफ्तार किया है। रविंद्र व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर लेकर हथियारों की सप्लाई मेरठ क्षेत्र में करता है। पुलिस ने इसके पास से छह तमंचे और 12 बोर की एक दोनाली के अलावा 12 अधबने तमंचे व 13 लोहे की छोटी बड़ी नाल समेत अन्य सामान बरामद किया है। रविंद्र अकेला ही हथियार बना रहा था। एसपी देहात ने बताया कि रविंद्र पर शामली के अलग-अलग थानों में हत्या का प्रयास, लूट तथा डकैती समेत कई मुकदमें दर्ज है। रविंद्र जिन्हें हथियार सप्लाई कर रहा था उनकी तलाश की जा रही है। रविंद्र बेहद शातिर बदमाश है उस पर छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जिस स्थान पर फैक्टरी संचालित होने की बात कह रही है, वह स्थान कादराबाद चौकी के समीप है और वहां अधिकांश जंगल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें