फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन स्ट्रीट लाइट का, चल रहे घर के एसीए फ्रिज और कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्शन स्ट्रीट लाइट का, चल रहे घर के एसीए फ्रि ज और कूलर
विज्ञापन

गाजियाबाद। बिजली चोर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कई जगह स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन में कट लगाकर कटिया डाल ली गई है। इससे घर में एसी, फ्रिज और कूलर तक चल रहे हैं। इस तरह चोरी उन घरों में की जा रही है जिनके पास स्ट्रीट लाइट लगी है। बिजली ये लोग इस्तेमाल करते हैं, स्ट्रीट लाइट का बिल संबंधित विभाग देता है। चेकिंग अभियान में बुधवार को मोदीनगर में ऐसे छह केस पकड़े गए। इनमें दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इन लोगों ने बिजली के कनेक्शन दिखावे के लिए ले रखे थे। ये कनेक्शन काट दिए गए।
अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि कई जगह स्ट्रीट लाइटों के बिल बहुत ज्यादा आए हैं। इस पर जिनकी स्ट्रीट लाइट लगी है, जैसे नगर पंचायत, ग्राम पंचायत ने शिकायत की। इस पर शक हुआ। इन लाइटों के आसपास के घरों के बिल चेक कराए गए तो ये बहुत ही कम थे। गोपनीय सूचना एकत्र की गई तो राज खुल गया। सौंदा गांव में छापा मारा गया तो राजेंद्र दत्त, विनोद, मुकेश, अशोक, मनोज और दिनेश के घर बिजली चोरी पकड़ी गई । इन सभी ने अपने बिजली कनेक्शन को हटा रखा था। स्ट्रीट लाइट के तार में कट लगाकर बिजली ले रखी थी।
विज्ञापन

मकान मालिक ही करवा रहा था बिजली चोरी
वहीं सौंदा गांव में ही मकान मालिक ने घर में किराएदार रखकर उन्हें बिजली चोरी करने के लिए छूट दे रखी थी। किराएदार से बिजली बिल समेत चार हजार रुपया वसूल किया जाता था। बिजली चोरी कर कूलर और पंखा समेत टीवी और फ्रि ज चलाया जा रहा था। किराएदारों ने बताया कि मकान मालिक ने कह रखा कि कटिया डाल लो, छापा लगा तो वह संभाल लेगा। इन किराएदारों पर करीब सात लाख का जुर्माना लगाया गया है।
30 दिन में चार करोड़ का लगाया जुर्माना
बिजली चोरों पर पिछले एक महीने में चार करोड़ का जुर्माना लगाया जा चुका है। चोरी मिलने पर एक साल का बिल वसूला जाता है। इसके लिए दरें तय हैं। जैसे चोरी की बिजली से एसी चलता मिला तो एक से डेढ़ लाख तक का जुर्माना लगेगा। फ्रिज पर 40 से 45 हजार, कूलर पर 20 से 25 हजार रुपये है।
विज्ञापन

30 दिन में 820 केस दर्ज
बिजली चोरी करने वाले अब कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटेंगे। इन पर जुर्माने के साथ केस भी दर्ज कराए जा रहे हैं। 30 दिन में 820 केस दर्ज कराए गए हैं । दावा है कि 50 हजार घरों का निरीक्षण किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें