4000 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में 224 मस्जिदों में होगी नमाज
गाजियाबाद। ईद-उल-फितर पर जिले में 4000 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था में 224 ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अता होगी। पुलिस ने जिले को छह जोन में बांटा है। सभी जोन में सेक्टर पर सीओ स्तर के अधिकारी और सब सेक्टर पर निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा क्यूआरटी, क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम, एलआईयू, पीएसी की दो बटालियन तैनात रहेंगे। ड्रोन की भी नजर रहेगी।
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि जनपद में 224 ईदगाह व मस्जिदों पर नमाज होगी। इसके लिए कई बार पीस कमेटी की बैठक की गई हैं। इस दौरान सभी से ईदगाह और मस्जिदों में ही नमाज अता करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज भी शांतिपूर्ण तरीके अता कर एकता और पुलिस का सहयोग करने का संदेश दिया है। इसी तरह ईद का पर्व भी मनाया जाएगा।
ये मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
थाना क्षेत्र मजिस्ट्रेट
कोतवाली, विजयनगर, कविनगर गंभीर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट
मसूरी, मुरादनगर, मधुबन बापूधाम विनय कुमार सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट
लोनी संतोष राय, उप जिला मजिस्ट्रेट
मोदीनगर शुभांगी शुक्ला, उप जिला मजिस्ट्रेट
साहिबाबाद, लिंक रोड, टीला मोड चंद्रेश कुमार सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट
इंदिरापुरम, खोड़ा, कौशांबी निखिल चक्रवर्ती, अपर नगर मजिस्ट्रेट
सिहानीगेट, नंदग्राम शाल्वी अग्रवाल, अपर नगर मजिस्ट्रेट
- सुबह सात बजे से सभी मस्जिदों में शुरू हो जाएगी नमाज
- बाहर नमाज नहीं पढ़ाने के दिए गए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। शहर इमाम और माइनोरिटी वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जेड बुखारी ने बताया कि मस्जिद या ईदगाह के बाहर नमाज नहीं होगी इसके लिए सभी को निर्देश जारी हो गए हैं। सभी मस्जिदों में सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक ईद की नमाज पढ़ाई जाएगी। शहर काजी मशरूर अब्बासी ने सभी से अपील की वह मिलजुल कर आपसी सौहार्द के साथ ईद की खुशियां मनाएं। कुछ स्थानों पर दो बार में ईद की नमाज पढ़ाई जाएगी।
------------------
ईद की नमाज का वक्त...
ईदगाह इस्लामनगर 08:00 बजे
दिल्ली गेट बड़ी मस्जिद 07:00 बजे
ईदगाह , मैयराजपुर 07:00 बजे
बड़ी मस्जिद मैयराजपुर 07:45 बजे
मरकज मस्जिद कैलाभट्टा 08:00 बजे
जामा मस्जिद सेक्टर-23 9:00 बजे
जामा मस्जिद इंदिरापुरम 07:00 बजे
डासना ईदगाह 08:00 बजे
मसूरी ईदगाह 07:00 बजे
डासना रफीकाबाद मस्जिद 07:00 बजे
मसूरी स्टैंड स्थित मदनी मस्जिद 07:00 बजे