फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों से मिलते ही विकास ने पूछा.. बदमाश पकड़े गए या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों से मिलते ही विकास ने पूछा.. बदमाश पकड़े गए या नहीं
विज्ञापन

गाजियाबाद। राकेश मार्ग पर दुकान में लूट करने आए बदमाशों का विरोध करने पर गोली लगने से घायल सराफ विकास कुमार रविवार को आईसीयू से डिस्चार्ज हो गए। विकास ने परिजनों से पूछा कि बदमाश पकड़े गए कि नहीं। बदमाशों के अभी तक नहीं पकड़े जाने पर उनके चेहरे पर मायूसी साफ दिखी। एसपी सिटी ने यशोदा अस्पताल पहुंचकर परिजनों और विकास से बात की। इस दौरान विकास ने एसपी सिटी से भी बदमाशों के अब तक नहीं पकड़े जाने पर अपनी निराशा जताई और जल्द अपराधियों को पकड़ने की अपील की। एसपी सिटी ने उन्हें बताया कि पुलिस की टीमें पूरी तत्परता के साथ बदमाशों की तलाश में लगी हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आज एसएसपी से मिलेंगे व्यापारी
48 घंटे का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद राकेश मार्ग के व्यापारियों ने घायल विकास के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। राकेश मार्ग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष उदित गोस्वामी ने बताया कि परिजनों से बातचीत करने के बाद व्यापारियों ने पुलिस को थोड़ा और समय देने का फैसला लिया है। सोमवार को एक बार एसएसपी से मुलाकात कर व्यापारी अपनी बात रखेंगे। एसएसपी से बातचीत के बाद निकले नतीजे के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बातचीत में अगर व्यापारी पुलिस के दावों से संतुष्ट नहीं होते हैं तो दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन करने पर गौर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों की तलाश में स्वॉट टीम और एसओजी को लगाया गया है। यह टीमें दिल्ली एनसीआर और आसपास के जिलों की एसओजी से संपर्क कर रही हैं। टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीर और वीडियो जारी कर पहचान कराई जा रही है। जल्द बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें