फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में हिस्सेदारी देने और निदेशक बनाने का झांसा देकर 15 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी में हिस्सेदारी देने और निदेशक बनाने का झांसा देकर 15 लाख हड़पे
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर ई-ब्लाक निवासी एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने कंपनी में निदेशक बनाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी के आदेश पर कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित कपिल खत्री का कहना है कि मेरठ निवासी राहुल मित्तल के जरिए उनकी मुलाकात 2018 में संतोष कुमार से हुई थी। राहुल ने संतोष को मेरठ की एक कंपनी के मालिक का पर्सनल सेक्रेट्री बताया था। उन्होंने बताया कि कंपनी को बड़ा आर्डर मिला है। इसके लिए कंपनी को निवेश करने वाले की जरूरत है। ऐसे में राहुल और संतोष ने उनकी मुलाकात कंपनी के मालिक विवेक जैन से कराई। विवेक ने 15 लाख रुपये कंपनी में निवेश करने पर 20 प्रतिशत का हिस्सेदार और निदेशक बनाने का लालच दिया। झांसे में आकर कपिल ने 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें ना तो निदेशक बनाया और ना ही रुपये वापस कर रहे हैं। पीड़ित ने कंपनी के मालिक विवेक जैन, विशाल, राहुल और संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें