कोरोना से रिकॉर्ड 20 मौत
गाजियाबाद। कोरोना से मौत के मामले में शनिवार को जिला गाजियाबाद प्रदेश में दूसरे पायदान पर रहा। जिले में रिकॉर्ड 20 मौत की पुष्टि की गई। पहले पायदान पर रहे लखनऊ में 34 जिंदगी संक्रमण के चलते खत्म हो गईं।
प्रसिद्ध उद्योगपति व योगाचार्य राजकुमार त्यागी का शनिवार को कोरोना से निधन हो गया। परिवार के करीबी मित्र ने बताया कि राजकुमार त्यागी को बुखार नहीं था केवल खांसी थी, इसके बाद टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यथार्थ अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। परिवार में उनकी पत्नी भी संक्रमित हैं लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है। जिले में 20 मौत के साथ मौत का आंकड़ा बढ़कर 226 हो गया है।
संक्रमितों की संख्या भी 1200 पार
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या भी शनिवार को 1200 पार कर गई। शुक्रवार को 1375 संक्रमित मिले थे। दो दिन में करीब 2579 संक्रमित सामने आए हैं। अब तक जिले में 40474 हो गयी है।
-----
919 हुए स्वस्थ
एक दिन में 919 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 33819 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अस्पतालों ओर होम आइसोलेशन से छुट्टी ले चुके हैं।
-----
क्या कहते हैं चिकित्सक:
कोरोना का नया स्ट्रेन पहले से अधिक खतरनाक है। ये जितनी तेजी से फैल रहा है, उतनी ही तेजी से लोगों को नुकसान भी पहुंच रहा है। कई मामलों में घबराहट के चलते हार्ट अटैक से भी मौत की खबर आई हैं। लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और घर से बेवजह बाहर न निकलें। किसी तरह का डर भी खुद पर हावी न होने दें बस सतर्क रहें। - डॉ. वीबी जिंदल, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए
------
छह दिन में कोरोना से मौत:
01 मई 20
30 अप्रैल 17
29 अप्रैल 12
28 अप्रैल 12
27 अप्रैल 15
26 अप्रैल 02
25 अप्रैल 10
-------------
चिकित्सक और जांच स्टाफ भी ही रहे हैं संक्रमित
स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे चिकित्सक और अन्य स्टाफ भी कोरोना की चपेट में आ रहा है। अप्रैल में सरकारी और निजी अस्पतालों में 35 से ज्यादा चिकित्सक और 650 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। संजयनगर संयुक्त अस्पताल में तीन चिकित्सक कोरोना संक्रमित हैं जबकि एमएमजी में कोरोना जांच करने वाले 11 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।