फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4700 का रेडमेसिविर 30,000 में, वीडियो वॉयरल

विज्ञापन
विज्ञापन
4700 का रेडमेसिविर 30,000 में, वीडियो वॉयरल
विज्ञापन

गाजियाबाद। आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने नेहरूनगर स्थित यशोदा अस्पताल का वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि गाजियाबाद के अस्पताल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी, प्रदेश के अन्य जिलों में क्या हाल होगा।
शनिवार को अमिताभ ठाकुर के ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में एक व्यक्ति 4700 के रेमडेसिविर इंजेक्शन के 30 हजार रुपये लिए जाने का विरोध कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इसको अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट किया। हालांकि यशोदा अस्पताल प्रबंधन ने किसी तरह की कालाबाजारी से इनकार किया है। अस्पताल के एमडी डॉ. दिनेश अरोड़ा ने कहा कि वीडियो निराधार है। इस मामले में हम किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कोरोना मरीजों के इलाज में कारगर रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत बनी हुई है। दवा बाजार में इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। जबकि शुक्रवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने भी जिला औषधि विभाग को पत्र लिखकर इंजेक्शन के प्रयोग की डिटेल मांगी है। कई जगह से इंजेक्शन के कालाबाजारी की शिकायत भी मिल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें