फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से रिकॉर्ड आठ मौत, राज्यसभा सदस्य, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना से रिकॉर्ड आठ मौत
विज्ञापन

- राज्यसभा सदस्य, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि कोरोना संक्रमित
- दिल्ली सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी का फरीदाबाद में इलाज के दौरान निधन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से अब बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है। पहली बार प्रशासन ने अपने आंकड़ों में बीते 24 घंटों में आठ मौत की पुष्टि की है। इससे पहले बीते रविवार और सोमवार को 2-2 मौत की पुष्टि की गई थी। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हो गयी है।
बुधवार को राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कोरोना के लक्षण दिखने के बाद जांच कराई, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके अलावा स्वास्थ्य राज्यमंत्री के प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल मेंदीवाले भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पिछले तीन-चार दिन से उनको गले में दर्द था, उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। साथ ही कोरोना जांच कराई, रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उनके अपने बेटे अनुज, बड़े भाई की पत्नी व बेटे की सुसराल से तीन व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट भी आई है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। राजेंद्र मित्तल का ऑक्सीजन लेवल घटने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

465 नए संक्रमित मिले
बुधवार को जिले में 465 कोरोना के नए मामले मिले। जबकि 208 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। कोरोना के अब तक 32385 संक्रमित जिले में सामने आए हैं। इनमें से 28292 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। फिलहाल 3976 सक्रिय मरीजों का अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

-----
आईएएस एमबी तिवारी का कोरोना से निधन
दिल्ली सरकार में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस एमबी तिवारी का बुधवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से निधन हो गया। फरीदाबाद के ईसीएचएस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। साहिबाबाद की गुलमोहर ग्रीन सोसायटी में रहने वाले एमबी तिवारी करीब दस दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसके बाद उनको मोहननगर के नरेंद्र मोहन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। करीब तीन दिन पहले उनको फरीदाबाद के ईसीएचएस अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। परिवार में पत्नी और बेटे भी कोरोना संक्रमित हैं।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें