फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना केस में उछाल, 159 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना केस में उछाल, 159 नए सक्रंमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमितों की संख्या मे शनिवार को भारी उछाल आया। शुक्रवार को 74 संक्रमित मिले थे। 24 घंटे बाद 159 नए मामले सामने आए हैं। 37 संक्रमितों की छुट्टी हो गई है। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 695 हो गई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना उपचार के लिए 15 निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल में बदल दिया है।
विज्ञापन

शासन से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 28039 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसमें से 27241 लोग संक्रमण मुक्त हुए जबकि 103 लोगों की जान संक्रमण से चली गई। 695 सक्रिय संक्रमितों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। पिछले दिनों मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों की ओर से कोविड मरीजों का उपचार करने संबंधी आवेदनों को अनुमति देते हुए कोरोना संक्रमितों के लिए शुरू कर दिया है। एसीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि यशोदा नेहरूनगर, कौशांबी, मैक्स, लीक्रेस्ट, फ्लोरिस विजयनगर, गणेश अस्पताल, नरेंद्र मोहन अस्पताल, गायत्री अस्पताल, अलोकी अस्पताल, नवीन अस्पताल, अटलांटा अस्पताल, पल्मोनिक अस्पताल, हीलिंग ट्री अस्पताल, चंद्रलक्ष्मी अस्पताल, पैलिएटिव अस्पताल को पूरी तरह से कोविड मरीजों का उपचार करने के अनुमति दी गई है। इन अस्पतालों में 1065 बेड की व्यवस्था है, जिनमें 238 आईसीयू बेड और 64 वेंटिलेटर हैं। शनिवार से सभी अस्पतालों में 1065 बेड पर कोरोना मरीजों को भर्ती करना शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें