फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची की मौत, हंगामा
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के जावली गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर का अगला पहिया तीन वर्षीय बच्ची के ऊपर चढ़ गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने टीलामोड़ थाने का घेराव कर जाम लगा दिया। साहिबाबाद सीओ तीन थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। एक घंटे तक जाम लगा रहा। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक को तलाश कर रही है।
जावली गांव निवासी ललित सैलून चलाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे उनकी बेटी उर्मिला उर्फ उर्मी (3) जावली रिस्तल रोड पर साईं मंदिर में अन्य बच्चों के साथ प्रसाद लेने गई थी तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर का अगला पहिया उर्मिला पर चढ़ गया। उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर आननफानन परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने टीलामोड़ थाने का घेराव कर सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने बैरिकेडिंग के लिए लगाई गईं बैरियर को सड़क के बीच में रख दिया। एसएचओ टीलामोड़ ओमप्रकाश आर्य ने आलाधिकारियों को दी। सीओ आलोक दुबे, साहिबाबाद एसएचओ विष्णु कौशिक और लिंकरोड एसएचओ रण सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। परिजनों का आरोप था कि ब्रेकर होने के बावजूद ट्रैक्टर चालक लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। जबकि उर्मिला सड़क के किनारे खड़ी थी। परिजनों का आरोप है चालक के पास कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। सुबह नौ से 10 बजे तक लोनी भोपुरा-फर्रुखनगर मार्ग जाम रहा। सीओ आलोक दुबे ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी चालक भोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौती बेटी थी उर्मिला
उर्मिला के बाबा धर्मपाल ने बताया कि उर्मिला उनके बेटे ललित की इकलौती बेटी थी। ललित टीलामोड़ में किराए का सैलून चलाते हैं। इकलौती बेटी की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता बेसुध हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें