फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए की 18 फरवरी को होगी बोर्ड बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए की 18 फरवरी को होगी बोर्ड बैठक
विज्ञापन

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की साल की पहली बोर्ड बैठक 18 फरवरी को होगी। मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम से मंजूरी मिलने के बाद जीडीए ने बोर्ड बैठक की तैयारी शुरू कर दी है। यह बोर्ड बैठक मुख्य रूप से बजट बैठक होगी।
विज्ञापन

बैठक में बजट के अलावा कुल 18 प्रस्ताव रखे जाएंगे। मास्टर प्लान के साथ प्राधिकरण की नियमावली संबंधी अधिकांश प्रस्तावों को जगह दी गई है। बोर्ड बैठक के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के लिए प्राधिकरण के अभियंत्रण, नियोजन के साथ विभिन्न अनुभाग जुटे हुए हैं। मास्टर प्लान 2031 पर तेजी से काम जारी है। ऐसे में मास्टर प्लान में विभिन्न क्षेत्रों में भू-उपयोग परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव को शामिल किया जा सकता है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि बोर्ड बैठक की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। बोर्ड बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें