थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि आरोपी अभी शराब के ज्यादा नशे में है इस वजह से उससे पूछताछ नहीं हो पाई है, होश में आने के बाद हत्या के कारण और अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।
गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में पड़ोस में रहने वाले महेंद्र ने शराब के नशे में दोस्त अमित के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। करीब चार-पांच दिन बाद कमरे से बदबू आने के बाद लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने देर रात अमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। दोस्त की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मृतक के भाई ने शक जाहिर किया है कि अमित पर टोना टोटका करने के बाद उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने फरार महेंद्र को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि आरोपी अभी शराब के ज्यादा नशे में है इस वजह से उससे पूछताछ नहीं हो पाई है, होश में आने के बाद हत्या के कारण और अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।