फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद:  फेसबुक पर दोस्त बने पूर्व फौजी ने महिला से किया दुष्कर्म

Wed, 14 Apr 2021 11:58 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

  •  बदनाम करने की धमकी दे पीछे पड़ा आरोपी
  •  धमकियों से तंग आकर महिला ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदग्राम थानाक्षेत्र में महिला के साथ पूर्व फौजी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि थाना जानी मेरठ के गांव कुराली निवासी आरोपी संदीप से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी। करीब छह माह पहले संदीप उससे मिलने गाजियाबाद आया और चैटिंग वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


उसके बाद पति को शक होने पर पीड़िता ने संदीप से पीछा छुड़ाने की कोशिश की तो वह बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी की धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने मंगलवार को नंदग्राम थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पीड़िता का कहना है कि उसने संदीप से चैटिंग व बातचीत बंद कर दी तो वह उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल करके परेशान करने लगा। उसने धमकी दी कि अगर बातचीत शुरू नहीं की तो वह उसकी वीडियो व फोटो वायरल कर देगा। तंग आकर उसने पुलिस से गुहार लगाई। नंदग्राम एसएचओ नीरज कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें