दमकल विभाग ने बताया कि मंगलवार शाम कॉल पर कौशांबी के पंचमणि टावर की 14वीं मंजिल में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग ने बताया कि मंगलवार शाम कॉल पर कौशांबी के पंचमणि टॉवर की 13वीं मंजिल में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर विभाग की कई गाड़ियां भेज दी गई हैं।
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के कौशांबी में स्थित पंचमणि टावर में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। आग इमारत की 14वीं मंजिल में लग गई। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आग लगने के बाद एहतियातन पूरे पंचमणि टावर की बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन
रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जेपी वर्मा 14 फ्लोर पर परिवार के साथ रहते है। उनके फ्लैट में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। तुरंत दमकल विभाग को सूचना भेजी गई। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इसके अलावा कौशांबी थाना प्रभारी समेत पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इमारत से सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर आ गए थे।